‘सरकार देखती रहती है मोदी कहां है, क्या बोल रहा है’

Uncategorized

Modiरायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। मोदी ने बेमेतरा की तरह आज रायगढ़ में भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि बीजेपी की आंधी चल रही है और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में सरकार कैसे चलाना, जनता की भलाई के लिए निर्णय क्या करना, इसके लिए फुर्सत नहीं है। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार दिन भर टीवी के सामने बैठी रहती है, मोबाइल पर मैसेज देखती है। मोदी कहां है, क्या कर रहा है, क्या बोल रहा है देखती रहती है। हजारों लोगों को रिसर्च करने के लिए रखा है। मोदी के एक एक शब्द की बाल की खाल उखाड़ लो। 24 घंटे चर्चा चलाओ। मेरे कांग्रेस के मित्रों टीवी के परदे पर आप मोदी को कितनी ही गाली दे दीजिए, जनता के दिल में जो कमल खिला है उसे मुरझा नहीं सकते।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
चाय बेचने वाला होना गुनाह है क्या:मोदी?

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विरोधी दलों पर हमला जारी रखते हुए कहा कि चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय देश की जनता करेगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और कुछ विरोधी दलों को चाय बेचने वाले के प्रधानमंत्री बनने पर ऐतराज है। उनकी नजर में गरीब होना गुनाह है और गरीब घर में जन्म लेने वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। लेकिन मुझे प्रधानमंत्री बनाने के बारे में निर्णय कांग्रेस और विपक्षी दलों को नही बल्कि देश की जनता को करना है।

मोदी ने कहा कि उनके नेता बोल रहे हैं कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या देश बेचने वालों को शासन करना चाहिए? देश बेचने वाले से तो अच्छा है कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री हो। गरीब होना गुनाह है क्या। चाय बेचने वाला होना गुनाह है क्या। इनकी सरकार को दुख तक नहीं होता। इन्होंने गरीबों का अपमान किया है।

लता विवाद पर बोले मोदी

लता मंगेशकर विवाद पर मोदी ने कहा कि आप पहले ही सुदूर जंगलों में रहते हो। क्या आप लता मंगेशकर का गौरव करते हो। लता जी का नाम लेते ही आपको गौरव महसूस होता है। मेरे वतन के लोगों… गाना सुनते ही नमन करने का मन करता है। अभी 15 दिन पहले लता जी ने बोल दिया कि मोदी पीएम बनें तो अच्छा होगा। कांग्रेस को बुरा लग गया। उनके पेट में चूहे दौड़ने लगे। कांग्रेस वालों ने क्या किया- लता जी का भारत रत्न, उनका सम्मान वापस ले लो। ऐसी भाषा बोलने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र में वोट मांगने का अधिकार है।

कांग्रेस को मिटा दो: मोदी

मोदी ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी को सदा-सदा के लिए मिटा दो। जीवन के अंतकाल में गांधीजी ने इच्छा व्यक्त की थी कांग्रेस का काम पूरा हो चुका है, इस कांग्रेस को बिखेर दो। वो उनकी अधूरी इच्छा थी। आप पूरा करोगे। भ्रष्टाचार से मुक्त, महंगाई से मुक्त भारत चाहिए तो कांग्रेस को हटाना होगा। गुजरात के मतदाताओं ने तीसरी बार जिताकर काम दिया है। बीजेपी की राजनीति विकास की राजनीति है।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस देश की व्यवस्थाएं बिगाड़ने का काम उनका है। हिंदुस्तान में पंडित नेहरू के जमाने से लाइसेंस राज कौन लाया। हर चीज में सरकार का अड़ंगा हो ये किसने किया। इनको ना देश की चिंता है, ना देश के भविष्य की चिंता है। उनको सिर्फ उनकी कुर्सी की चिंता है।

‘मोदी को खोजो या सोना खोजो’

उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में सोने की खुदाई को मुद्दा बनाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास एक ही काम है। या तो मोदी को खोजो या सोना खोजो। हिंदुस्तान की मिट्टी में सोना है। यहां के युवा के पसीने में सोना है। ये देश सोने की चिड़िया हुआ करता था। सरकार ने उसे लुटा दिया।

सीमा पार आतंकवाद पर मोदी ने कहा कि सीमा पर निर्दोष माने जा रहे हैं। लेकिन सरकार चुप है। क्या दिल्ली सरकार को जवाब नहीं देना चाहिए। चीन घुसपैठ करता है, आप गिड़गिडाते हैं। आपका मंत्री चीन में कहता है मुझे बीजिंग में रहने का मन करता है। ये कांग्रेस को सरकार को क्या हो गया है।

आतंकवाद पर भी घेरा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गलत आरोप करने की हिम्मत देखिए कुछ भी बोल देते हैं। मीडिया की मेहरबानी है जो आप बचे हैं। अगर मीडिया आपकी बातों का भी लेखा-जोखा करती तो हिंदुस्तान में मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। मोदी ने पूछा आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ लड़ने की जिम्मेदारी किसकी है। अटल सरकार ने कानून बनाया, कानून खत्म करने का काम किसने किया। मैडम सोनिया जी आपकी सरकार ने पोटा कानून खत्म किया। आतंकिओं को खुला मैदान दे दिया।