BJP नेताओं को दिन में भी कुर्सी के सपने: सोनिया

Uncategorized

Sonia Gandhi newखरगोन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग बीजेपी की तरह कभी खोखले वादे नहीं करते हैं और जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित किया।

सोनिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बातों से पेट नहीं भरता। इसके लिए अपने स्वार्थ को छोड़ना पड़ता है। दिन रात मेहनत करनी प़ड़ती है। बीजेपी के नेताओँ को आजकल दिन में भी कुर्सी के सपने दिखते हैं इसलिए वो आपस में भी लड़ते रहते हैं। अगर वो ये सोचते हैं कि लच्छेदार भाषा से जनता को अपने साथ कर लेंगे तो गलत हैं। भारत तो एक सोच का नाम है। आपसे निवेदन करती हूं कि मध्यप्रदेश में बदलाव की जो लहर चल रही है उसमें आप भी भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उसे तो वह निभा नहीं पाई, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की प्रगति की नई नींव रखी जाएगी। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सोनिया ने कहा कि भाजपा नेता अपनी लच्छेदार बातों से प्रदेश की जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को उनके इस झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के लिए भरपूर राशि उपलब्ध कराई और महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत भरपूर राशि प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई, लेकिन भ्रष्टाचार करके इस राशि का जमकर दुरूपयोग किया गया। इसमें मजदूरों को काम मिलने की जगह मशीनों और ठेकेदारों को काम मिला।

सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार के शासनकाल के दौरान प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार बढ़ा और सरकार के 13 मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त में मामले दर्ज होने के बाद भी सरकार उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही हैं। भ्रष्टाचार के चलते शहरों और गांवों की हालत बदहाल है और किसानों को खाद और बीज चाहिए तो उन्हें भाजपा नेताओं की दुकानों में जाना पड़ता है।