फर्रुखाबाद में 35 अनुदेशकों की भर्ती के लिए चौथी काउन्‍सलिंग हेतु कटआफ जारी

Uncategorized

teacher 1फर्रुखाबाद: उच्च प्राथमिक विद्यालयो में रिक्त अनुदेशको पदो के लिए चौथी बार कॉउंसलिंग 14-11-2013 को होने जा रही है| इसका अंतिम कटऑफ जारी कर दिया गया है| इस बार रिक्त 35 पदो के सापेक्ष 35 अभ्यर्थी ही कॉउंसलिंग के लिए बुलाये जा रहे है, जबकि तीसरी बार की कॉउंसलिंग में तीन गुने अभ्यर्थी बुलाये जाने के बाबजूद 53 पद रिक्त रह गए थे| अपर परियोजना निदेशक के चौथी कॉउंसलिंग के लिए भेजे गए आदेश में भी पिछले शासनादेशो का पालन करने के लिए लिखा गया है|
रिक्त पद इस प्रकार है-
कृषि शिक्षा – 01
गृहशिल्‍प – 04
कम्‍प्‍यूटर – 05
स्‍वास्‍थ्‍य एवं शारीरिक – 08
कला शिक्षा – 17

जिले में अनुदेशको के 366 पदो के सापेक्ष तीन बार की कॉउंसलिंग के बाद 313 अनुदेशक भर्ती हो सके थे| जिसमे से कई अनुदेशको ने न तो ज्वाइन किया और कई अनुदेशक बी टी सी ट्रेनिंग और फर्जी दस्ताबेज पकडे जाने के भय से नौकरी ज्वाइन नहीं की थी| इसके बाबजूद विभाग 313 अनुदेशको को भर्ती करना मान रहा है| इतना ही नहीं 313 अनुदेशको के आये मानदेय के सापेक्ष 303 अनुदेशको को ही वेतन निर्गत किया गया| जाहिर है कि अब तक 63 पद जिले में रिक्त है| मगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारिओ ने 313 अनुदेशको के ज्वाइन करने की सूचना दी थी| जुलाई माह में निदेशालय को भेजी गयी 53 रिक्त पदो में भी 18 पद उद्यान एवं फल संस्करण विषय पर एक भी आवेदक पात्र होने के कारण ये 18 पद भी रिक्त बने रहेंगे| सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक डॉ शुभ ज्योत्स्ना त्रिपाठी ने जे एन आई प्रतिनिधि को फोन पर बताया था कि यदि जिले के चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य और सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चाहे तो वर्त्तमान रिक्त पदो पर कॉउंसलिंग करा सकते है| डायट प्राचार्य ने बताया कि जिन अनुदेशको ने ज्वाइन कर लिया वे पद रिक्त नहीं माने जा सकते| किन्तु कई मामले विवादित रहे थे जिन्हे विभाग न ज्वाइन मान रहा है और न ही ये साफ़ कर पा रहा है कि ये पद रिक्त है| ऐसे में कुछ रिक्त पदो पर (लगभग 10 पद ) खरीद फरोख्त की गुंजाईश बनी रहेगी| नियुक्ति पत्र जारी होने के बाबजूद जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया वे पद कौन से नियम से भरे माने गए इस बात पर विभाग चुप्पी साधे है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
35 पदो के लिए चौथी कॉउंसलिंग में जारी अंतिम कटऑफ मार्क्स इस प्रकार है-

कला शिक्षा-
१- अनुसूचित जाति- 55.50
२- अन्य पिछड़ा वर्ग- 60.39
३- सामान्य वर्ग- 61.89
शारीरिक शिक्षा-
१- अनुसूचित जाति- 55.25
२- अन्य पिछड़ा वर्ग- 63.37
३- सामान्य वर्ग- 64.19
कार्य शिक्षा-
कंप्यूटर शिक्षा-
१- अनुसूचित जाति- 56.51
२- अन्य पिछड़ा वर्ग- —
३- सामान्य वर्ग- —
गृह विज्ञानं-
१- अनुसूचित जाति- 58.45
२- अन्य पिछड़ा वर्ग- 64.04
३- सामान्य वर्ग- ——
कृषि शिक्षा-
१- अनुसूचित जाति- —-
२- अन्य पिछड़ा वर्ग- —-
३- सामान्य वर्ग- 67.08