धनतेरस पर बर्तन खरीदने में मुस्लिम महिलाओं ने भी दिखायी रुचि, गुलजार रहे बाजार

Uncategorized

FARRUKHABAD : धनतेरस पर शहर के मुख्य बाजारों में अच्छी खासी रौनक नजर आयी। धनतेरस पर विशेष रूप से बर्तनों व सर्राफे की दुकानों में जमकर खरीददारी की गयी। मुस्लिम महिलाओं ने भी धनतेरस पर नये बर्तन खरीदने में अपनी रुचि दिखायी।muslim mahilaye

दीपावली और धनतेरस का त्यौहार समृद्धि और सौहार्द देने वाला माना जाता है। धनतेरस पर किसी नई चीज को घर में लेकर आने की पुरानी परम्परा है। जिसके चलते महंगाई के इस दौर में बर्तनों को ही खरीदने के लिए आम आदमी अपनी रुचि दिखाता है। ऐसे में बाजारों के मुख्य मार्गों पर दोनो तरफ बड़ी बड़ी दुकानें सजायी गयी हैं। जिन पर शुक्रवार प्रातः से ही ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आयी। हालांकि महंगाई भी खरीददारी पर हावी रही। लेकिन इसके बावजूद भी ग्राहकों ने सामान्य तरीके से खरीददारी कर त्यौहार की परम्परा निभायी।stachu

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सर्राफे की दुकान हो, चाहे गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकानें। बर्तन की दुकानें हों या फिर कपड़ों की। ज्यादातर दुकानों पर चहल कदमी दिखी। मुस्लिम महिलाओं ने भी बर्तन खरीदने में शुक्रवार को विशेष रुचि दिखायी। कई दुकानों पर मुस्लिम महिलाओं को दिलचस्पी के साथ ताबे व पीतल के बर्तन खरीदते देखा गया।women