राजसी प्रवृत्ति के साहसी होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :Cute-Indian-Girl-Vimala-Raman

दिनांक 28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

राशिफल 28 अक्टूबर 2013, सोमवार (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने बीते हुए पल से कुछ सीखिए आपको लाभ मिलेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 2 है. धन की प्राप्ति के साथ-साथ यश प्राप्ति की भी संभावना है। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नए एवं आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपका एक सुझाव किसी को बहुत ज्यादा जरूरत है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 13 है. पिता का स्वास्थ्य सुधरेगा। मकान की परेशानी दूर होगी। व्यापार लाभप्रद रहेगा। उदर संबंधी कष्ट हो सकता है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपको कोई प्रोमोशन मिले तो हैरान होने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 21 है. परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। उत्साह व साहस से कार्य में सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए लोगों से मुलाकात सार्थक होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आपका यह समय बहुत ही शांत रहने वाला है. आपका लकी रंग गोल्डन रेड लकी नंबर 22 है. परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आने वाले दिनों में आपकी वित्तीय स्थिति सुधरने वाली है. आपका लकी रंग लाइत ग्रीन और लकी नंबर 16 है. व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश हो सकता है। खर्च की स्थिति प्रबल रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद। प्रत्येक कार्य को आप रुचि के साथ संपन्न करेंगे।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप जिस राह पर आगे बढ़ रहे हैं इसकी सही दिशा आपके मेंटोर दिखा सकते हैं. आपका लकी रंग मस्टर्ड और लकी नंबर 19 है. अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। प्रयास करने पर रुका धन मिलेगा। भागदौड़ के बाद काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

बीते समय में किए गए लॉग टर्म निवेश आपको फायदा पहुंचा सकते हैं. आपका लकी रंग सी ग्रेन और लकी नंबर 5 है. समाज में होने वाली घटना से आपकी कीर्ति बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। जीवनसाथी से सहयोग, मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपके अंदर कठिनाइयों को फेस करने की कमाल की क्षमता है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 9 है. व्यापार-व्यवसाय में समय पर लिए निर्णय लाभकारी रहेंगे। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। चिंता व तनाव से राहत महसूस करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी चीज के तथ्य नहीं जानते तो किसी और से सलाह ले लें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 18 है. व्यापार अच्छा चलेगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी में महत्व बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

यह स्वीकार कर लेना समझदारी है कि आप हर दिन उर्जावान महसूस नहीं कर सकते. आपका लकी रंग सी ब्लू लकी नंबर 7 है.आपके कामों से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। कुटुम्ब में किसी से विवाद हो सकता है। सकारात्मक सोच बनेगी। प्रवास होगा।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप किसी विवाद से निकल नहीं पा रहे हैं तो सही रहेगा कि आप परिस्थितियों से बाहर आ जाए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 20 है. नए संपर्क उत्तरोत्तर फलदायक होने के योग हैं। परिश्रम से लाभ एवं यश बढ़ेगा। उदर कष्ट हो सकता है। आय के स्थायी स्रोत मिलेंगे।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

कार्यस्थल पर आज आप सभलकर रहिएगा. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 12 है. विवाह संबंधी प्रस्ताव आएंगे। दिन के अनुकूल रहने की संभावना है। कामकाज में प्रगति होगी व योजनाएं लाभदायक रहेंगी।