उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl1

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

राशिफल 27 अक्टूबर 2013, रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप लंबी छुट्टी के लिए योजना बना सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर है 9. कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। व्यापार, नौकरी में लाभ के योग हैं।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आप अपने काम पर ध्यान दीजिए क्योकि इसमें ही आपकी सफलता छुपी हुई है. आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 31 है. अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। रुका पैसा मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आमोद और काम में संतुलन बनाना जरूरी है क्योंकि लोग यह न समझे की आपने जो हासिल किया है वह किस्मत से किया मेहनत से नहीं. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 33 है. चिंता से मन परेशान रहेगा। लोग पीठ पीछे आपकी निंदा करेंगे। विरोधी व शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कठिनाई आएगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

जिस चीज के पिछे भाग रहे हैं उसे पाने के लिए अब बस संयम की जरूरत है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 17 है. सामाजिक सम्मान मिलेगा। उत्साह व प्रयास से कामकाज अनुकूल रह पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपके पार्टनर की वित्तीय स्थिति बहुत ही मजबूत होने वाली है . आपका लकी रंग लाइलैक और लकी नंबर 26 है. संतान की उन्नति हो सकेगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके जीवन में कोई समस्या न हो उससे पहले आप किसी बड़े से सलाह लें. आपका लकी रंग है लाइट ग्रीन और लकी नंबर 29 है. कानूनी कष्ट रहेगा। भाइयों व परिवारजनों से कुछ तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ेगी। क्रोध पर काबू रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जरूरत से ज्यादा सोचेंगे तो आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा. आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 35 है. सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ हो सकता है। व्यापारिक अनुबंध होंगे। पराक्रम बढ़ेगा। वाणी नियंत्रित रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप अपने अध्यातमिक जीवन के बारे में समझने लगे हैं. इसको ऐसे ही बनाए रखिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 6 है. गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आत्मविश्वास का संचार करेगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप उन दोसते से मिल सकते है जिनसे आप काफी समय से टच में नहीं है. आपका लकी ब्राउन और लकी नंबर18 है. परोपकार के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। व्यापार अच्छा लाभ देगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 28 है. दांपत्य जीवन में आर्थिक, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इच्छित कार्यों को संपन्न कर पाएंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज से आप समाज और समूह में एक केंद्र बिंदू के रूप में रहेंगे. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 05 है. सुखद यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल रहने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। नया कार्य हो सकेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके अंदर जबर्दस्त की मजबूती है जो लोगों को हैरान कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. आय से व्यय अधिक होने से आर्थिक कष्ट हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। मुकदमे में विजयी होने के आसार हैं।