सचिव के दौरे से पहले फिर चमचमाया लोहिया अस्पताल

Uncategorized

Lohia Safaiफर्रुखाबाद: जिले में पी डब्लू डी के सचिव संजीव कुमार का तीन दिवसीय दौरा एक बार फिर बुधवार 23 अक्टूबर से शुरू हो गया है| दौरे से पहले विभिन्न सम्भावित निरीक्षण स्थलों को चमकाया जा रहा है| लोहिया अस्पताल को चमकाने का काम देर रात तक चलता रहा|

गत दिनों जिले में विकास का काम जांचने को पी डब्लू सचिव संजीव कुमार आये थे| तमाम लोगो ने जिले में तमाम शिकायती पत्र दिए थे| उन पर क्या गौर हुआ इसके लिए भी जनता ने दुबारा सचिव से मुलाकात करने का कार्यक्रम बनाया है| लोहिया अस्पताल में पान की पीके साफ़ की गयी, बिस्तरों पर नयी चादरे लगायी गयी| अस्त व्यस्त सामान को करीने से सजा सचिव के निरीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल को चमचमा दिया गया|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]