स्टेट कुराश चैम्पियनशिप में जनपद की बालिकाओं ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

Uncategorized

FARRUKHABAD : स्पोर्टस स्टेडियम सहारनपुर में हुई 19 व 20 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कुराश चैम्पियनशिप में जनपद की दो बालिकाओं ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। जनपद में आने पर दोनो बालिकाओं को अधिकारियों ने सम्मानित किया।

सहारनपुर में हुए स्टेट कुराश चैम्पियन शिप में जनपद की बालिकायें अनूप कुमारी व कुमारी अन्जली ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुमारी अन्जली को स्वर्ण पदक व अनूप कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली बालिका कुमारी अंजली को राष्ट्रीय कुराश चैम्पियनशिप गोवा के लिए चयनित कर लिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जनपद में आगमन पर दोनो बालिकाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सम्मानित कर आशीर्वाद दिया व भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।