16 महीने में तैयार हो जायेगा भोलेपुर ओवरब्रिज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:आखिर काफी लम्बे इंतजार के बाद सांसद मुकेश राजपूत के प्रयास से भोलेपुर ओवर ब्रिज का शुभारम्भ कर दिया गया|आगामी 16 महीने में ओबरब्रिज जनता के हबाले करने की तैयारी है|
शनिवार को सांसद मुकेश राजपूत ने भोलेपुर ओबरब्रिज का भूमिपूजन कर शिलान्यास कर दिया| 29 करोंड़ 59 लाख रूपये की लागत से बनने वाले भोलेपुर रेलवे क्रासिंग ओबरब्रिज की लम्बाई लगभग 700 मीटर रखी गयी है|ओबरब्रिज का निर्माण एल आकर में रखा जायेगा| आचार संहिता लगने से पूर्व सांसद द्वारा शिलान्यास करने का चुनावी लाभ भी मिल सकता है|
सांसद ने कहा कि जनपद में चार फ्लाईओवर केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिये| लेकिन सपा की सरकार यूपी में होने के चलते काम आगे नही हो सका| सपा ने कन्नौज में फ्लाईओबर बना दिया| लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनी वैसे ही चारों फ्लाई ओवर मंजूर कर दिए गये| फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निर्माण निगम के द्वारा किया जायेगा| जिससे जिले में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा| इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार रामवीर सिंह चौहान,बाबा बालक दास,प्रदीप आदि रहे|