16वें कर्नल ऑफ रेजीमेंट को भावभीनी विदाई

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ छावनी स्थित ऐतिहासिक किले में सेंटर मुख्यालय से राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के 16वें कर्नल ऑफ रेजीमेंट को सैन्य अधिकारियों व जवानों की ओर से भावभीनी विदाई दी|

कर्नल ऑफ रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल आरजे नरोह्ना की विदाई के लिए ऐतिहासिक किले में सेंटर मुख्यालय को फूलो से सजाया गया| दोनों ओर सैन्य अधिकारी व जवान हाथों में फूल-मालाएं लिये खड़े थे| सैन्य अधिकारियों ने कर्नल ऑफ रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल को खुली जीप पर सवार किया और जवानों ने वाहन को रस्सी से खींचकर सेंटर के गेट तक पहुंचाया। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल नरोह्ना ने राजपूत मंदिर और किला स्थित ऐतिहासिक कमाल शाह बाबा की मजार पर भी माथा टेका।