अत्यंत संघर्ष के बाद सफलता हासिल होती है आज जन्मे लोगो को

Uncategorized
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girlदिनांक 17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। शुभ दिनांक : 8, 17, 26 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 शुभ वर्ष : 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में अक्टूबर तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। अक्टूबर के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 17 अक्टूबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपको अपने संबंध को संतुलित करने के जरूरत है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 12 है. दांपत्य जीवन सुखद। महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। यश, उत्साह बढ़ेगा। व्यापार में अधिक लाभ होने के योग हैं। उपहार मिलेगा।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपके उपर बहुत सारी जिम्मेदारिया होगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 8 है. पूर्व में किए गए कार्यों के लिए शुभ परिणाम आएंगे। स्वप्न साकार होंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं का निदान संभव है। कोई भी निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आपके लिए आज का दिन फुल ऑफ सप्राइज होगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्र काम आएंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके हित में रहेगा।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप कोई पार्टी का आनंद ले सकते हैं आज. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 22 है. जीवनसाथी से व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। संतान की उन्नति होगी।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

कुछ कीमती समय अपने परिवार को दोस्तों को दीजिए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 20 है. पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। व्यापार में मनचाही स्थिति बनने के योग हैं। उदार मन से पराक्रम करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने आप को खुश कीजिए, जिस चीज में आपको अच्छा लगता है वही कीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. अपने दुर्व्यसनों पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्य की गति बनाए रखें। परिवार में वैचारिक सामंजस्य रहेगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आकपा समय में अपने घर को सजाने में बित सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 1 है. संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यवसाय का तनाव समाप्त होगा। वाणी पर संयम रखकर कार्य करें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 22 है. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अनुकूल स्थिति प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

 पैसे कमाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 28 है. शासकीय क्षेत्र में बाधा आ सकती है। परिवार में असंतोष रहेगा। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य की प्रतिकूलता के कारण मन में उत्साह की कमी रहेगी।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज जितना हो सके लोगों की सहायता कीजिए, आपको आर्शीवाद मिलेगा. आपका लकी रंग ग्रे लकी नंबर 24 है. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का उचित हल निकलेगा। खान-पान में सावधानी रखना आवश्यक है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप काफी नराज रहने वाले हैं, आपको तनाव भी हो सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 18 है. रुका धन मिलने के योग हैं। बुद्धिचातुर्थ से कठिनाइयों को दूर कर सकेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 3 है. कार्य में शीघ्रता नहीं करें। भाग्यवादी वृत्ति के कारण असफलता हाथ आ सकती है। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।