इन्टरनेट पर भ्रामक पत्र जारी- विज्ञानं गणित शिक्षको की भर्ती में केवल गणित विज्ञानं के स्नातक मान्य

Uncategorized

JOBS Soochna by JNIफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा में उच्च प्राथमिक के लिए चल रही गणित और विज्ञानं शिक्षको की भर्ती के लिए नया शासनादेश जारी हो गया है ऐसी सूचना फर्रुखाबाद के बेसिक शिक्षा कार्यालय के ब्लागस्पाट पर जारी एक पत्र के अनुसार था| किन्तु खबर के प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही उस पत्र को भ्रामक करार दिया गया|ये भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है| किन्तु पत्र की प्रमाणिकता पर संदेह होते ही उक्त साईट पर खेद प्रगट किया गया| हो सकता है कि इस खबर के बाद उसे भी हटा लिया जाए| जाँच के बाद ये पत्र बिलकुल ही फर्जी साबित हुआ है| इसमें प्रेषक प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा लिखा है और हस्ताक्षर विशेष सचिव द्वारा किये दिखाए गए है| पत्र की संख्या भी किसी पुराने पत्र से मेल खाती है| इसके अलावा पत्र को किसी को भी प्रतिलिपि नहीं लिखा गया| कई संदेह है| और पत्र नितांत फर्जी है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नीचे उस साईट से पत्र भी उतार कर संलग्न किया जा रहा है| चूँकि सचिव महोदय से बात नहीं हो पायी है| लेकिन भाषा शैली में एक गलती मालूम पड़ी है| इस पत्र के अनुसार बीटीसी और बीएड दोनों माँगा गया| यहीं पर संदेह है|

पत्र का मजमून कुछ इस प्रकार था-
नए शासनादेश के मुताबिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञानं विषय के सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से बी एस सी की उपाधि एवं दो वर्षीय बीटीसी/बिशिस्ट बीटीसी एवं एन टी ई सी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओ से शिक्षा स्नातक (बीएड) या विशेष शिक्षा भारतीय पुनर्वास परिषद् (आई सी आई) द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम हो| साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा या भारत सरकार द्वारा कक्षा 6-8 हेतु अध्यापक पात्रता परीक्षा पास हो| सफलतापूर्वक पास किये हो| अधिकतम आयु १ जुलाई को ४० वर्ष की आयु सीमा निर्धारित कर दी गयी है| adesh