चुनाव को लेकर सपा नेत्री की नींद उड़ी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पंचायत का चुनाव लड़ने एवं लड़ाने वालों की हार-जीत की आशंका को लेकर नींद उड़ गयी है| जिले के ६ ब्लाकों में ३ चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है| २५ अक्टूबर को मोहम्दाबाद ब्लाक क्षेत्र में बोट पड़ेंगे|

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का चिंतित होना तो स्वाभाविक है लेकिन प्रत्याशियों के समर्थक भी काफी परेशान हैं| लगभग सभी प्रत्याशी अपनी जीत को पक्की मान रहे हैं| फिर भी हारने की आशंका को लेकर मायुश भी हो जाते हैं| पूर्व विधायक एवं सपा नेत्री उर्मिला राजूत की भी नींद उड़ गयी है| उन्होंने अपने पुत्र पंचशील राजपूत की पत्नी उर्मिला राजपूत उर्फ़ अल्का को ब्लाक बढपुर हैवतपुर गढ़िया बीडीसी क्षेत्र से चुनाव लड़वाया है|

सपा नेत्री उर्मिला ने स्वयं वोट मांगकर धुआंधार चुनाव प्रचार किया| उर्मिला के नाम पर वोट मांगे जाने पर अधिकांस लोगों ने समझा कि पूर्व विधायक बीडीसी का चुनाव लड़ रही हैं| सूत्रों के अनुसार अल्का को चुनाव जिताने के लिए अधिकांस लोगों के नामांकन पत्र वापस कराये गए| अन्य प्रत्याशियों को बाद में मुंह माँगी रकम देकर चुनाव मैदान से हटाया गया|

हैवतपुर गढ़िया के एक मतदान केंद्र पर २७ अक्टूबर को पुनः मतदान होगा| डाक्टर रामक्रष्ण राजपूत ने दावा किया कि बहू अल्का १०१% चुनाव जीतेगी| उन्होंने बताया कि ७ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया अन्य ३ बाद में बैठ गए| २७ को ६४५ बोटों के लिए दोबारा वोट पड़ेंगे|