तीन दिन बाद मिला नरेगा मजदूर का शव

Uncategorized

FARRUKHABAD : घर से निकले नरेगा मजदूर का कोई अता पता नहीं चला। तीसरे दिन मजदूर का शव गंगा के पानी में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।mratak

राजेपुर थाना पुलिस को चौकीदार शकील ने  सूचना दी कि चाचूपुर गांव के पीछे भरे गंगा के पानी में एक अधेड़ का शव पड़ा है। सूचना पर एस आई मेघनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उसके पास मिले अभिलेख के आधार पर सूचना जहानगंज पुलिस को दी गयी।  शव के पास से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक जहानगंज की पासबुक संख्या 21890 में पप्पू पुत्र रामसिंह जाटव निवासी हब्बापुर जहानगंज लिखा था। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना मिलने पर पप्पू के बड़े भाई अबधेश अन्य परिजनों के साथ पहुंचे। इससे पूर्व थाना पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचे अबधेश ने बताया कि बीते शुक्रवार को प्रातः 10 बजे पप्पू नरेगा के पैसे निकालने के लिए निकला था। उसने ग्रामीण बैंक से 1400 रुपये भी निकाले थे। साथ में गांव के प्रधान सुनील बाथम भी थे। इसके बाद से पप्पू का कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी इस सम्बंध में जानकारी ली गयी थी। थानाध्यक्ष राजेपुर मुस्लिम खां ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही अग्रिम कार्यवाही होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]