जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में बहुत सफल होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में
मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। girl

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 29 सितंबर 2013, (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आप आज शांत रहेंगे तो सबकुछ आपके पक्ष में बदलता जाएगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 12 है. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप अपने आप को लाइम लाइट में मत आने दीजिएगा. आपका लकी रंग ब्रांउन और लकी नंबर 7 है. नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपके इमोशन हाई पर रह सकते है, अब हव चाहे प्यार हो या फिर गुस्सा. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 10 है. रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूँजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

शॉर्टकट से दूर रहिएगा, आज हो सकता कि सब आपकी केयर करेंगे. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 6 है. आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज सबकुछ घरेलू और मनी संबंधी रह सकता है इसलिए घबराइए मत. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. आपकी बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने दोस्त, सहपाठी से सही तरह से व्यवहार कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है. नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप उन्ही लोगों से बात करें जो आपके बहुत ही नजदीक हैं. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 8 है. दांपत्य जीवन सुखद। व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

हो सकता आज आपको कोई चिड़चिड़ा बनाने की कोशिश करें. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 11 है. पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

जिसे आप अपने कार्य स्थल पर समस्या समझ रहे हैं दरअसल वह एक मौका है. आपका लकी रंग कार्बन ब्लैक और लकी नंबर 13 है. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। आने वाले धन में विलंब होगा।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप किसी की फालतू बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने समय का सदुपयोग कीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 17 है. पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने खर्चों पर नियंत्रण करेंगे तो सारे दिन सबकुछ अच्छा होगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 1 है. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप नजदीकी लोगों की इच्छाए पूरी करना चाहेंगे. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 15  है. जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। ऋण लेना पड़ सकता है।