अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन पर मुकेश ने खड़े किये हाथ

Uncategorized

FARRUKHABAD : प्रदेश व देश के भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर वयानबाजी करने के बाद जब मुकेश राजपूत ने लोहिया अस्पताल के मुद्दे पर बात शुरू की तो मात खा गये। पूछे जाने पर कि क्या लोहिया अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की स्थिति में वह हैं तो उन्होंने बात को गोलमोल कर दिया।mukesh rajput - vimal katiyar - monu rajput

आईटीआई चौराहा स्थित अपने आवास पर बुलायी गयी पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश राजपूत ने प्रदेश सरकार को गुन्डों की सरकार बताया और कहा कि वर्तमान में सामान्य आदमी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार एक पक्षीय कार्यवाही कर रही है। एक समुदाय विशेष को ही न्याय देकर पीड़ित का दमन किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा। उन्होंने मायावती, मुलायम सिंह की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का हवाला किया और कहा कि जिस तरह बसपा और सपा की यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी उसी तरह अब भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

अपने वयान में उन्होंने लोहिया अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार और विकास मंच नगर अध्यक्ष को इस मामले में जेल भेजने पर घोर निंदा की। कहा कि लोहिया अस्पताल में 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आपको मालूम है लोहिया अस्पताल में भ्रष्टाचार हो रहा है। आम जनता परेशान है तो क्या वयानबाजी से भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा या भाजपा इस पर कोई आंदोलन कर स्थिति को सुधारने का प्रयास करेगी। प्रश्न के जबाब में मुकेश राजपूत ने अपने हाथ खड़े कर दिये और कहा कि भ्रष्टाचार इतना पनप गया है कि इस सरकार में तो खत्म नहीं किया जा सकता। भाजपा अस्पताल की समस्या के सम्बंध में कोई भी आंदोलन करने की स्थिति में नहीं है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि जनपद में एक और समस्या गंभीर है, अभी तक बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत अनुदान नहीं दिया जा सका है। जिसमें प्रशासन की लापरवाही मुख्य रूप से सामने आ रही है। इस दौरान महामंत्री विमल कटियार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पवन गौतम, चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मोनू राजपूत आदि मौजूद रहे।