किसी भी परिस्थिति में नहीं डगमगाते आज जन्मे लोग

Uncategorized
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। girl1
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 24 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन वित्तीय रूप से अच्छा नहीं है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 18 है.व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन थोड़ा खुलकर अपने विचार रखिए . आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 26 है. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

पूरा दिन आप टेंशन में रह सकते हैं. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 18 है. खर्चों में कमी आवश्यक है। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope) 

आज कोई आपका विश्वास तोड़ा सकता. आपका लकी रंग मरून लकी नंबर 18 है. अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आजा का दिन आपके पार्टनर के साथ स्पेंड होगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 9 है. नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके लाइफ थोड़ी परेशानी आने वाले हैं. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 12 है. पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज अपनी डायट पर ज्यादा ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग लाइट ब्लैक और लकी नंबर 17 है. उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ टाइम को बिताइए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है. धार्मिक यात्रा के योग हैं। लापरवाही हानिकारक हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही ज्यादा लकी रहेगा. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 24 है. नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope) 

अपने परिवार और कॅरियर को बनाकर चलिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप सिंगल हैं तो आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन नंबर 21 है. सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 11 है. भाइयों से खटपट हो सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।