हड़ताली कर्मचारियों ने बताया सीएमओ को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी

Uncategorized

FARRUKHABAD : विकास मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार व डाक्टरों की लेट लतीफी का विरोध करने के बाद लोहिया अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारी बीते दिन से ही हड़ताल पर चले गये हैं। मंगलवार को हड़ताल पर बैठे डाक्टरों व कर्मचारियों ने सीएमओ मुर्दाबाद, कर्मचारी एकता जिंदाबाद , सीएमओ चोर है के जमकर नारे लगाये। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएमओ को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताया।lohiya hospital - hadtalee karmchari

कर्मचारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार में अधिकारियों का नाम आये तो सीएमओ का सबसे ऊपर आयेगा। सीएमओ चोर है। बीते दिन सीएमएस ए के मिश्रा से विकास मंच वालों का विवाद होने के बाद भी सीएमओ कर्मचारियों से मिलने तक नहीं आये। विकासमंच कार्यकर्ताओ ने सीएमएस के हाथ से रजिस्टर फाड़ दिया. सीएमओ गुन्डा लोगों का सहयोग कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऐसा अधिकारी नहीं चाहिए जो दोषियों व गुन्डों को शरण देता है। ऐसे अधिकारी को तत्काल हटाया जाये। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा तब तक ओपीडी सुविधा बहाल नहीं होगी। डाक्टर व कर्मचारी इसी तरह हड़ताल जारी रखेंगे।सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ व सीएमओ राकेश कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार के समझाने के बाद भी कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी।