जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में बहुत सफल होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

indian-girl-2दिनांक 20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 सितंबर 2013, (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

 आज लव प्लेजर दोनों ही आपको रुल करेंगे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 15 है.दिन उत्साहवर्धक एवं मनोरंजनमयी रहेगा। कई दिनों के रुके कार्य पूर्ण होने के अवसर हैं। ऋण लेना पड़ सकता है।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

 आज आपका मूड काफी सही रहेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 7 है. साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे। संतान के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

 आज आपके कम्यूनिकेशन स्कील काफी सुधार होगा. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 10 है. अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव की कमी रहेगी।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

 अगर आप अपने कॅरियर में कोई सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो यह समय काफी सही है. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 4 है. प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

 आज आपका दिन समाजिक गतिविधियों में बित सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. जीवनसाथी का सहयोग कार्यों में मिलेगा। मान-सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्पष्टता आपकी प्रगति में सहायक होगी। क्रोध व शीघ्रता का त्याग करके विवेक से काम लें।

  कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

 आज वित्तीय रूप से दिन आपके हक में है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभदायी परिवर्तन का योग बनेगा। शुभचिंतकों का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को हल करेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

   तुला राशिफल (Libra Horoscope)

 अब समय आ गया है कि आप अपने रिलेशन को नए लेवल तक पहुंचाइए. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 3 है. ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के अवसर मिल सकेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

 कुछ नए लोगों से आज आपका सामना हो सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 17 है.वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रचनात्मक कार्य होंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। बुरी आदतों पर संयम रखना होगा।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

 आज आपको यात्रा करना पड़ सकता है इसलिए सावधान हो जाइए. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 35 है. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। मित्र, सहयोगियों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इच्छा की पूर्ति के योग होने के कारण अच्छी महत्वाकांक्षा रखना चाहिए।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

 आसपास की परिस्थियों को देखकर आप काफी निराश रहने वाले हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। किसी कार्य में आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। रोजगार में परिवर्तन की संभावना है।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

 अपने समस्या को सुलझे हुए दिमाग से हल करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग लकी क्रीम नंबर 8 है. हर क्षेत्र में सम्मान व यश मिलेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण आप अपनी बात मनवाने में सक्षम होंगे।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

 आज के दिन अपने लिए समय निकाले. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 12 है. अति उत्साह हानिकारक हो सकता है। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता का योग कम है। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें।