साहसी और जिज्ञासु होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में Cute Indian Girl Vimala Ramanजानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* ‍िमर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* जीनत अमान

राशिफल 19 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

वित्तीय संबंधी समस्या आ सकती है लेकिन आप इसका हल निकाल सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 19 है. आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने आप को खुश रखने की कोशिश कीजिए, दोस्तो के साथ फन कर सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 5 है. नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पूँजी निवेश बढ़ेगा। सुसंगति से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

सारी समस्या के निवारण आपको मिलने वाले है. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 14 है.किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

संगठित रहिए आपको बहुत ही जल्दी अच्छी खबर मिल सकती है. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 1 है. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

जीवन में थोड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन आप पिछे मुड़कर मत देखिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 25 है. परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज नए लोगों से मीलिए आपको अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 12 है. अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपके उपर काम का दबाव ज्यादा हो सकता है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 14 है. प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन मिक्सर होगा, थोड़ा उसमे रोमांस और उसमे काम होगा. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 18 है. कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

घर की चीजों को देखते आपको आज बलिदान देना पड़ सकता है. आपका लकी रंग लायलेक और लकी नंबर 20 है. आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज पूरा दिन आपके अंदर कुछ जानने की जिज्ञासा रहेगी. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 24 है. आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। कार्यकुशलता में कमी आएगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज कोई धन की बाते करता है तो उससे दूर रहे आप. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 5 है. सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज जिस चीज की कल्पना कर रहे हैं वह आज शायद पूरी हो सकती है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 2 है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें।