लड़ाई झगडो में विशेष आनंद आता है आज जन्मे लोगो को

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। लड़ाई झगडो में विशेष आनंद आता है. जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

राशिफल 06 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपको अपने संबंध को संतुलित रखना होगा. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 12 है. घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपमें बहुत सारी जिम्मेदारियां होगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 8 है. कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपके लिए आज का दिन काफी सप्राइज भरा रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 31 है. साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आराम करने का है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 22 है. विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताइए. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 20 है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने आप को खुश रखिए और जो चीज आपको बढ़िया लगे वही कीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. आलस्य न करें। अपने काम से काम रखें। चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपका समय घर को सजाने में बित सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 1 है. यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आनंद से भरा हुआ है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 22 है. आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

पैसे कमाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 28 है. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज जितना हो सके लोगों की सहायता कीजिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 24 है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप काफी नाराज रहेंगे, किसी चीज को लेकर आप निराश हैं लेकिन यह जल्द ही खत्म हो जाएगा. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 18 है. अवसर चूकने से निराशा होगी। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का दिन फुल ऑफ रोमांस से भरा रहेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 3 है. व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन तेज गति से न चलाएं।