प्रशासन के हाथपैर फूले- गिरफ्तार संतो ने माँगा काली गाय का दूध और गंगा/सरयू का पानी

Uncategorized

santफैजाबाद : 84कोसी परिक्रमा के लिए वाराणसी से आए काशीपीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामशरणाचार्य की हालत बिगड़ गई है। गिरफ्तार कर पूराबाजार स्थित अस्थाई जेल लाए गए जगदगुरु के सीने में दर्द के कारण वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने भर्ती कर लिया गया है।
वहीं इस अस्थाई जेल में निरुद्ध किए गए संतों को प्रशासन द्वारा की गई भोजन व शयन की व्यवस्था नागवार गुजरी है। कई संतों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए विरोध किया। संतों की मांग है कि उन्हें शुद्ध भोजन व शयन स्थल के साथ-साथ पूजन की भी सुविधा दी जाए। जब तक यह व्यवस्थाएं नहीं होती संतों ने फिलहाल भोजन न करने का निर्णय लिया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अयोध्या से सुबह गिरफ्तार किए गए जगदगुरु को संतों के साथ पहले पुलिस लाइंस में रखा गया उसके बाद पूराबाजार स्थित बच्चू लाल इंटर कॉलेज में बनी अस्थाई जेल लाया गया। यहां पहुंचने के बाद ही विवाद शुरू हो गया। मयाबाजार संवादसूत्र के अनुसार कुछ लोगों का आरोप था कि उनका नाम गिरफ्तारी की सूची में नहीं था उसके बाद भी उन्हें पकड़ लाया गया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जगदगुरू रामशरणाचार्य बेहोश हो गए। संत के बेहोश होते ही प्रशासन के हाथ पांव-फूल गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। व्यवस्थाओं का विरोध कर रहे संतों को मनाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट आरएस पांडेय व जेल की व्यवस्था से जुड़े अधिकारी लगे रहे लेकिन संत नहीं माने। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि संत सरयू जल, काली गाय का दूध आदि चीजों की मांग कर रहे हैं। उनसे वार्ता की जा रही है।