अखण्ड भारत संकल्प यात्रा में भी दिखा 84 कोस का मामला

Uncategorized

FARRUKHABAD : हिन्दू जागरण मंच द्वारा आयोजित अखण्ड भारत संकल्प यात्रा 2013 में एकत्रित हुई भीड़ पर 84 कोसी यात्रा का असर साफ दिखायी दिया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये- जो हिन्दू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। आदि नारों के साथ यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी।
[bannergarden id=”8″]
84 koshशहर के रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के समक्ष एकत्रित हुए हिजाम के कार्यकर्ताओं ने हाथ में भगवा झण्डा व तिरंगा लेकर यात्रा में शिरकत की। यात्रा रेलवे रोड से चैक, नाला मछरट्टा, पक्का पुल से घुमना लाल दरबाजा होते हुए स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई। जहां संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। यात्रा में घोड़ों पर भी युवा सवार थे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये कि राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे। जो हिन्दू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। डा0 रजनी सरीन के लोहाई रोड स्थित अस्पताल के ऊपर से श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्प वर्षा की। यात्रा जैसे ही नाला मछरट्टा से पक्के पुल की तरफ मुड़ी तो क्षेत्र में अन्य समुदाय के लोगों की आवादी अधिकारी होने से पुलिस के हाथ पैर फूले रहे।
[bannergarden id=”11″]
भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की गयी थी। जो यात्रा के साथ-साथ चल रही थी। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक मुकेश बाथम के अलावा एडवोकेट दीपक द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज, शैलेन्द्र राजपूत, अंजली यादव आदि मौजूद रहीं।