चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र

Uncategorized

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी पवन कुमार को सौंपकर कर्मचारी संवर्ग की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
chaturth sreni karmchariकर्मचारियों ने कहा कि छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन बैण्ड 5200-20200 तथा ग्रेड पे 1 जनवरी 2006 से दिया जाये। प्रथम एसीपी 10 वर्ष की सेवा पर ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2000 स्वीकृत करने के आदेश निर्गत किये जायें। दैनिक वेतनभोगी एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिये जायें तथा विनियमितीकरण करते हुए पिछली सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाये ताकि पेंशन के पात्र हो सकें। सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के अलावा अन्य विभागों में 29 जून 1991 के पूर्व में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाये।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिह राठौर, महामंत्री अटल शुक्ल बेधड़क आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]