स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व चौकसी बढ़ी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Uncategorized

FARRUKHABAD : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व ही जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर में तिराहे चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सवारियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।
Stationसीमा पर मारे जा रहे देश के जवानों एवं बढ़ रहे आतंकवाद को मद्दे नजर रखते हुए जनपद में भी पुलिस प्रशासन चैकन्ना हो गया है। हर आने जाने वाले पर रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल तलाशी ली जा रही है। 15 अगस्त पर झण्डारोहण की तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही हैं। एक दिन पूर्व ही 15 अगस्त पर्व मनाने के लिए रोशनी से प्रशासनिक भवन झिलमिलाने की तैयारियां पूरे दिन होती रहीं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”17″]
फतेहगढ़ स्टेशन पर पुलिस के जवानों ने अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। स्टेशन पर तलाशी के दौरान हालांकि सवारियों को भी भारी असुविधा महसूस होती दिखायी दी। कुछ युवा तलाशी देने में आनाकानी भी करते दिखाई दिये। तिराहों, चैराहों पर भी फोर्स लगाकर चौकसी की गयी है।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”18″]