पत्नी से अवैध सम्बन्धों के चलते बडे छोटे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार

Uncategorized

कायमगंज(फर्रूखाबाद): विगत 7 अगस्त को अपनी पत्नी से भाई के अवैध सम्बन्धों के संदेह के चलते बडे भाई ने अपने ही छोटे भाई को टकोरे से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। कोतवाली प्रभारी मो. मुस्लिम खां ने मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित टेडीकोन के पास मदनपाल को धर दबोचा।
13 kmjघटना कायमगंज के मीरपुर गांव की थी। मदनपाल और सत्यपाल व अजयपाल तीनों सगे भाई थे और साथ में एक ही नर्सरी में मजदूरी पर काम करते थे। ग्रामीणों व मृतक के भाई अजयपाल, मृतक की भाभी सीमा के मुताबिक मदनपाल अपनी घर गृहस्थी पर कोई ध्यान नहीं देता था और न ही घर के खर्च उठाता था। ऐसे में मृतक सत्यपाल ने भाई के परिवार को सहारा दिया था। इस कारण मृतक सत्यपाल की भाभी सीमा भी उसकी देखभाल रखती थी। इस कारण मृतक सत्यपाल के बडे भाई मदनपाल को अपनी पत्नी और भाई के बीच अवैध सम्बन्धों का शक था। जिसके चलते वह तनाव में रहने लगा और शराब का आदी हो गया। 7 अगस्त की शाम को मृतक सत्यपाल और भाभी सीमा व छोटे भतीजे संदीप को लेकर अलीगढ़ भोले बाबा के सत्संग में गया था। सत्संग से वह मंगलवार रात लगभग 1 बजे अपने घर वापस आया था। उस समय मदनपाल घर के बाहर सो रहा था। सीमा व उसका पुत्र संदीप घर के बरामदे में पडी चारपाई पर सो गये और मृतक सत्यपाल बरामदे के फर्श पर सो गया। फर्श पर सोते समय मदनपाल ने सत्यपाल पर टकोरे हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। भाभी सीमा से तहरीर लेकर आरोपी पति मदनपाल के खिलाफ कोतवाली में मुकद्मा दर्ज किया था। इसी के चलते कोतवाली प्रभारी मो0 मुस्लिम खां ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ मंगलवार की सुबह लगभग 8ः30 बजे मुखबिर की सूचना पर कायमगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित टेडीकोन छाया गृह के पास खडे मदनपाल को धर दबोचा और कोतवाली ले आयी और हत्यारोपी मदनपाल को जेल भेज दिया। मदनपाल ने बताया कि उसका मृतक भाई सत्यपाल 20 वर्षों से उसकी पत्नी सीमा से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। जिसके कारण मै बहुत मानसिक तनाव में था। पिछले एक महीने से मै अपने भाई सत्यपाल को मारने की फिराक में था। मैने एक महीने पहले ही टकोरा बनबाया था। चूंकि मेरा भाई शरीर में बहुत बलवान था। इसलिए सामने से मै उस पर बार कर पाने हिम्मत नहीं कर पाता था। इसी कारण मैने सोते समय टकोरे से एक के बाद एक बार कर अपने भाई सत्यपाल को मार दिया। उस समय मेरे सर पर खून सवार था। मै उसकी गर्दन काट लेना चाहता था।