गजब की आकर्षण शक्ति होती है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
girl[bannergarden id=”11″]
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 अगस्त को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
[bannergarden id=”8″]
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।
मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण
राशिफल 05    अगस्त 2013, सोमवार (daily horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के दिन आप सतर्क रहिए, अपने आस-पास के परिस्थिति पर भी ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 1 है.रहन-सहन के स्तर में वृद्धि होगी। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं के शुभारंभ के योग हैं। सुखद यात्रा होगी।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज की रात आप कही बाहर जाने से अपने आप रोके. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 26 है. साझेदारी के क्षेत्र में आपको सावधानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है। परिवार में कलह से मन खराब होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
कुछ मीठे शब्दों का प्रयोग करे आपको भी अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 32 है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अनिश्चितता रहेगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान कम हो सकता है। आर्थिक तंगी के योग हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज घर और बाहर आपको कूटनीतिज्ञ होना बहुत ही जरूरी है. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 9 है. संतान की चिंता दूर होने का योग है। कोई नया अनुबंध मिल सकता है। विद्या में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक निवेश होने की संभावना है। किसी से विवाद में न उलझें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज आप अपने दिल की सुनिए, जो भी दिल में उसे कीजिए. आपका लकी रंग लाइट ब्लू लकी नंबर 3 है. नौकरीपेशा लोगों को अचानक पदोन्नति मिलने के योग हैं। गलत सलाह से बचना चाहिए। स्थायी संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। रुका पैसा प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज के दिन आपको कोई काम करने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 11 है. बड़े व्यक्ति या जीवनसाथी की सलाह आर्थिक क्षेत्र में मदद करेगी। कानूनी मसले आपके पक्ष में निपट सकेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। वाणी संयमित रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के दिन भीड़ से दूर अकेले समय बिताइए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 18 है. जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज आप अपने तरीके से काम कीजिए. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 8 है. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यावसायिक कार्य से यात्रा हो सकती है। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी भावुक वाला दिन रहेगा. आपका लकी रंग ब्लू ग्रीन लकी नंबर 32 है. अनावश्यक जोखिम से बचते हुए सतर्कतापूर्ण व्यवहार हितकारी रहेगा। संपत्ति की परेशानी संभावित है। व्यापार में हानि, बाधाएं आ सकती हैं।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आप कही जाते हैं तो आपको अनुभव काफी मिलेगें. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 29 है. भौतिक सुख-साधनों में धन का व्यय होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवहारकुशल बनेंगे।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके ज्ञान के लिए काफी अच्छा है. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 21 है. पुराने रुके कार्यों के पूरा होने से लाभ की संभावना है। व्यापारकुशल बनकर अच्छी उन्नति करेंगे। दूसरे के कामों में मीन-मेख न निकालें। कार्य क्षमता बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आपके मन में जो भी है उसे विश्वास के साथ बोल दीजिए. आपका लकी रंग स्काई ब्लू लकी नंबर 19 है. शत्रु वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा। भाई-बहनों की उन्नति से मानसिक प्रसन्नता रहेगी। पुरुषार्थ की वृद्धि होगी। आर्थिक कामों में सफलता के योग हैं।