बसपा जोनल कोआर्डीनेटर ने मण्डल अध्यक्षों की लगायी क्लास

Uncategorized

FARRUKHABAD : बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन मसेनी स्थित एक गेस्टहाउस में किया गया। जिसमें चारो विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक कर उपस्थित दर्ज करायी गयी। बैठक में पहुंचे मण्डल जोनल कोआर्डीनेटर ने सेक्टर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
bsp[bannergarden id=”8″]
ajay bhartiमण्डल जोनल कोआर्डीनेटर भीमराव अम्बेडकर ने मण्डल अध्यक्षों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को अपने अपने पदों पर मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करने की सलाह दी गयी। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की नजर पार्टी के हर एक पदाधिकारी पर है। पदाधिकारी कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पार्टी को किसी प्रकार की क्षति पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय करीब है और उसकी घोषणा कभी भी हो सकती है।
[bannergarden id=”11″]
सेक्टर पदाधिकारियों को अपने अपने बूथों पर जाकर बसपा शासन की उपलब्धियों को गिनवाने की जिम्मेदारी भी मण्डल जोनल कोआर्डीनेटर ने दी। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो के शासनकाल में दलित, पिछड़ावर्ग, मुस्लिम वर्ग के लिए जो कार्य किये हैं उनको विस्तार के साथ आम जनता तक पहुंचाने का पूरा दायित्व मण्डल अध्यक्षों व सेक्टर के पदाधिकारियों का है।
उन्होंने सपा सरकार में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर भी आक्रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार डेढ़ वर्ष में ही चरम सीमा पर पहुंच गया है। इसका जबाब जनता चिल्लाकर नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में सपा को जरूर देगी। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती, स्वदेश पाल, रामरतन गौतम, जिला सचिव राजीव गौतम, सुभाष गौतम, मनोज सत्यार्थी, प्रमोद जाटव, विजय गौतम, राजकुमार गौतम, विनोद गौतम, रामनरेश गौतम, सरिता शाक्य, श्रीकृष्ण गौतम आदि लोग मौजूद रहे।