सियासी चाल है उनकी, कत्ल कर देते हैं इल्जाम भी सिर पर नही आता

Uncategorized

FARRUKHABAD : लोहाई रोड स्थित भाजपा नेत्री व अभिव्यंजना की संस्था प्रमुख डा0 रजनी सरीन के आवास पर बुलायी गयी साहित्यकारों व लेखकों की बैठक में अपने अपने हुनर का प्रदर्शन साहित्यकारों ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द्र व भारत रत्न पुरुषोत्तमदास की जयंती मनाना था।
arun prakash tiwari daduaanimish tandan[bannergarden id=”8″]
कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न जनपदों के चर्चित कवियों ने अपनी अपनी तरह से मुन्शी प्रेमचन्द्र को याद किया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कवियों ने अपनी अपनी भावनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। किसी ने खास कविता तो किसी ने सामाजिकता को उजागर करती कविताओं का पाठ किया, तो वहीं लेखिका भारती मिश्रा ने कुछ नव निर्मित कहानियां सुनाकर मुंशीप्रेमचन्द्र व पुरुषोत्तमदास श्रद्धांजलि दी।
[bannergarden id=”11″]
इस दौरान उपकार मणी उपकार ने राजनीतिक उपद्रवियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि शातिर किस्म के हैं, सियासी चाल है उनकी, कत्ल कर देते हैं इल्जाम भी सिर पर नहीं आता। बृजकिशोर सिंह किशोर, रवीन्द्र भदौरिया, संजय गर्ग, निमिष टन्डन, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुभाषिनी हजेला, कमल बाथम, प्रीती रायजादा, सत्यपाल, दिवाकरनंद दुबे आदि मौजूद रहे।