अब 46000 अन्ना होंगे तैयार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनतंत्र सन्देश यात्रा पर निकले समाजसेवी अन्ना हजारे अब 46000 युवाओ के सहारे देश में नयी क्रांति करने को तैयार है| इन युवाओ को पहले 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा उसके बाद गाँव गाँव भ्रष्टाचार के विरुद्ध अलख लगाने को ये टीम पूरे देश में निकलेगी| अन्ना ने फर्रुखाबाद में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सत्ता ऊपर से नीचे नहीं नीचे से ऊपर परिवर्तित करनी पड़ेगी|
Anna hajare Farrukhabad
वरिश के कारण अपने तय समय से अन्ना 5 घंटे बिलम्ब से पहुच पाए| पहले संतोष भारतीय ने मौसम की खराबी को देखते हुए अन्ना की सभा निरस्त करने का एलान मीडिया से कर दिया मगर अन्ना ने कहा कि 5 लोग भी सभा में होंगे तो सम्बोधित करेंगे| इसके बाद अन्ना हजारे का नगर में रोड शो हुआ और उसके बाद सभा| सभा में ठीक ठाक भीड़ जमा हो गयी|
Anna Public
अन्ना ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है| उन्होंने अपने बारे में जनता को बताया कि कैसे उन्होंने संघर्ष करके महाराष्ट्र के कई मंत्रियो को बैरंग घर भिजवा दिया| कई को जेल हो गयी| त्याग के बल पर सब कुछ सम्भव है| जरुरत ईमानदारी से संघर्ष की है| हालाँकि फर्रुखाबाद में अन्ना के मंच पर कई चहरे ऐसे दिखे जिन्होंने भ्रष्टाचार में खूब गोते लगाये और चंदे के बल पर अन्ना का मंच पाने में कामयाब हो गए|
Anna Public Address
अन्ना हजारे को सुनने के लिए लोग बरसात में भी इक्कठे हुए| मगर अफ़सोस की बात ये थी कि जिन राजनेताओ पर सैकड़ो दाग है उनके स्वागत में पगड़ी उतरने वाला बाजार केवल हाथ हिलाकर बैठ गया| विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र में हुई सभा में अन्ना ने कांग्रेस पर चुप्पी साधे रखी|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]