कुशाग्र बुद्धि वाले व साहसी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

[bannergarden id=”8″]

girlशुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार जुलाई के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

दैनिक राशिफल

 

राशि फलादेश

मेष

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपत्ति की आकांक्षा पूर्ण होगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार एवं निवास स्थान की समस्या रह सकती है।

 

 

राशि फलादेश

वृष

प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे।

 

 

राशि फलादेश

मिथुन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

 

 

राशि फलादेश

कर्क

व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। आवेश पर नियंत्रण रखें।

 

 

राशि फलादेश

सिंह

पिछले दिनों से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

 

 

राशि फलादेश

कन्या

भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम कम आएंगे। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें।

 

 

राशि फलादेश

तुला

जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

 

 

राशि फलादेश

वृश्चिक

शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार करेंगे। कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। चोरों से सावधान रहें। रुका पैसा मिलेगा।

 

 

राशि फलादेश

धनु

मितव्ययिता के महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी।

 

 

राशि फलादेश

मकर

पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिल सकेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ पूर्ण से मिलने की संभावना है।

 

 

राशि फलादेश

कुंभ

सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लाभ होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

 

 

राशि फलादेश

मीन

भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कोई समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी करना आवश्यक है।