सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girl1[bannergarden id=”8″]

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

दैनिक राशिफल

 

राशि फलादेश

मेष

कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

 

 

राशि फलादेश

वृष

रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। नए परिचय फायदेमंद होंगे।

 

 

राशि फलादेश

मिथुन

उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान से खट-पट हो सकती है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

 

 

राशि फलादेश

कर्क

व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

 

 

राशि फलादेश

सिंह

पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लापरवाही हानिकारक हो सकती है।

 

 

राशि फलादेश

कन्या

किसी की आलोचना, नकल न करें। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें।

 

 

राशि फलादेश

तुला

व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी।

 

 

राशि फलादेश

वृश्चिक

अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। रुका पैसा मिलेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

 

 

राशि फलादेश

धनु

आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

 

 

राशि फलादेश

मकर

उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

 

 

राशि फलादेश

कुंभ

खर्चों में कमी आवश्यक है। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे।

 

 

राशि फलादेश

मीन

मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।