चालक व चंचल स्वाभाव के होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girlअंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सलमान खान

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 27 जून 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपकी सोच मस्ती करने का है तो काम को छोड़िए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप अपनी फैमली से काफी जुड़े हुए रहेंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 13 है. व्यापार अच्छा चलेगा। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

ध्यान दीजिए आज आप सभी काम धीर-धीर कीजिएगा. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 11 है. जीवनसाथी से मतभेद होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप दिल से खुश होंगे और शॉपिग पर भी जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 11 है. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। उत्तेजना पर संयम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप भौतिक चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 7 है. बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन आप खुद दीजिए, इससे आप अपनी सोच को समझ पाएंगे. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी और नंबर 8 है.  आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपके राशि में संघर्ष है लेकिन इससे उभर जाएंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन पैसा बनाने के लिए खास है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 19 है. कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज लेडी लक काम आ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखिएगा. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 4 है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज फैमली दोस्त के साथ मसले सुलझाने के लिए सही दिन है. आपका लकी रंग पिंक लकी नंबर 10 है.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

निराशा होने के बवजूद दिन रोमांस बना रहेगा. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 5 है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

परेशान होना किसी मुद्दे का हल तो नहीं है. आपका लकी रंग पिंक लकी नंबर 9 है.