समधी को कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनबाने के लिए पुन्नी शुक्ला की गर्दन पर कटार

Uncategorized

PUNNI SHUKLAफर्रुखाबाद: कांग्रेस और रिश्तेदारी दोनों का बेजोड़ मेल है| हाई कमान से लेकर नगर कमेटियो तक में भाई बंधू और रिश्तेदारी का बोलबाला रहता है| और राहुल बाबा है कि उत्तर प्रदेश में अंतिम सांसे गिन रहे कांग्रेस संगठन में लोकतंत्र ढूढ़ रहे है| ताजा मामला कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद का है| यहाँ के सगठन में एक मात्र एक कर्मठ और जुझारू कांग्रेसी कार्यकर्ता की नगर अध्यक्ष की कुर्सी सलमान के खास सिपहसलार के नए होने वाले समधी के सम्मान में उजड़ने की कगार पर है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शहर कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त टकराव की स्थिति पैदा हो गयी है। नगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष वसीमुज्ज्मा खान ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इखलाक खान को शहर अध्यक्ष बनवाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है। खबर है कि वसीमुज्जमाँ खान के बेटे का निकाह इखलाक खान की बेटी से तय हो गया है| दूसरी और वसीमुज्जामा खान eklakh khan vaseemujjma khanऔर पुन्नी शुक्ल में बीच सम्बन्ध बिगड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वसीमुज्ज्मा खान ने अपने होने वाले समधी इखलाक खान का बायोडाटा प्रदेश के नेताओं को भेज कर ताकतवर शोर सिफारिश भी लगवा दी है|

इससे पहले भी इखलाख खान को लुईस खुर्शीद के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। लेकिन चुनाव बाद दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में उनकी अनुपस्थिति पर इखलाख की निष्ठां पर अंगुली उठी थी। लम्बे समय से इखलाक खान कांग्रेस और सलमान खुर्शीद के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने बताया कि सारा मामला मैडम लुईस खुर्शीद की जानकारी में है। वह चाहेंगी तो मैं अध्यक्ष रहूँगा और वह नहीं चाहेंगी तो नहीं रहूँगा। उन्होंने बताया कि वसीमुज्ज्मा खान द्वारा छेड़े गए की जानकारी है। उन्होंने वाहिद अली खान का नाम भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रखा है। उधर इखलाक खान ने बताया कि लुईस खुर्शीद ने उनका बायो डाटा मंगवाया था। उन्हें नहीं मालूम कि क्यों मंगवाया गया। यहाँ यह बताना जरूरी है कि इखलाक और पुन्नी के बीच लम्बे समय से अनबन चल रही है| इससे पहले इखलाक ने ही पुन्नी को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद से हटवाया था।