पिंकी हत्याकाण्ड का खुलासा, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की थी हत्या

Uncategorized

FARRUKHABAD: बीते 31 जनवरी की रात शहर क्षेत्र के चांदपुर निवासी 18 वर्षीय पिंकी यादव पुत्री रामचन्द्र यादव का शव पड़ोसी जनपद कन्नौज के गांव रंगियनपुरवा में sharad katiyarबरामद हुआ था। कन्नौज पुलिस ने मुख्य आरोपी को शहर कोतवाली से सम्पर्क करके चांदपुर से पकड़ा लिया था। चार दिन बाद शहर कोतवाली से मुख्य आरोपी को छोड़ भी दिया था। काफी खींचतान के बाद बीते एक माह पूर्व कन्नौज से हत्या के सम्बंध में जांच शहर कोतवाली भेज दी गयी थी। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने पुन: जांच कन्नौज पुलिस को वापस कर दी। दोनो जनपदों की पुलिस की खींचतान में चार माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने पुन: हत्यारोपी शरद कटियार को गिरफ्तार कर लिया है।

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि पिंकी हत्याकाण्ड में उसके भाई रवी की तहरीर पर कन्नौज पुलिस ने हत्या अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी शरद कटियार पुत्र जगवीर कटियार को बीती चार फरवरी को ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन सीमा विवाद के कारण उसे छोड़ दिया गया था।

[bannergarden id=”11″]

पिंकी के प्रेमी शरद कटियार ने पुलिस हिरासत में बताया कि पिंकी उससे शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने पिंकी की साजिशन हत्या की थी।