14 जोड़ों ने खाई संग जीने-मरने की कसमें

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:माँ सरस्वती महामृत्युंजय समाज सेवा समिति के द्वारा आयोजित विवाह समारोह में कुल 14 जोड़ों के गले में वरमाला डाली गयी| जिसके बाद एक साथ 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये|
संगठन के सचिव राजकिशोर शुक्ला के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया| बारात रेलवे रोड के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से मठिया देवी होते हुए गुरुगाँव देवी मन्दिर पंहुची| जंहा विवाह की अन्य रस्मे पूरी की गयी| पूरा वातवरण वेदी पर पढ़े जा रहे वेदमंत्रों से गूंज गया| सभी 14 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। वहीं शहरवासियों ने बाराती बनकर जोड़ों को आशीष दिया। इस दौरान रेखा शुक्ला,पवन शुक्ला,निर्मल दीक्षित,शेर सिंह राठौर,डॉ० अखिलेश त्रिवेदी, रतन अग्निहोत्री आदि रहे|