लोकवाणी सेवा केन्द्रों की सेवा के रेट बढ़े, सभागार में संचालको का प्रशिक्षण

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सरकार की आम जनता को ई गवर्नेंस सेवा के तहत प्रदान की जा रही सेवा अब महगी हो गयी है| प्राइवेट पब्लिक मोड पर चल रही इस सेवा में आम जनता पर नया बोझ दल गया है| लोकवाणी और जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवा का शुल्क दोगुना कर दिया गया है| कोल्लेक्ट्रेट स्थित सभागार में केन्द्रों के संचालको के साथ बैठक में एडीएम ने जानकारी दी| बढ़ाया गया शुल्क सरकार के खाते में प्री पेड सेवा की तरह जायेगा| इसके लिए लोकवाणी केन्द्रों को खातो में हर समय पैसे जमा रखने होंगे|
lokvani 4
कोल्लेक्ट्रेट स्थित सभागार में पैसा इलेक्ट्रोनिक माध्यम से कैसे ट्रांसफर हो इस पर बैठक बुलाई गयी थी| एन आई सी प्रभारी अनुराग जैन ने संचालको को पैसा ट्रांसफर करने का तरीका सिखाया| इसी दौरान संचालको ने ई गवर्नेंस सेवा में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो मामला गरमा गया| लेखपालो पर खुद को ब्रह्मा समझने और मनमानी करने के आरोप लगने से ए डी एम साहब को गुस्सा आ गया| लेखपालो की शिकायत और लेखपालो को ब्रह्मा कहने पर गुस्साए साहब ने समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष और लोकवाणी संचालक घनश्याम यादव को कद रुख अख्तियार करते हुए बैठक से बाहर से निकाल दिया| इसके बाद सभागार में सन्नाटा छा गया| संचालको को हर शिकायत लिखित में करने के आदेश सचिव लोकवाणी ने दिए| उन्होंने कहा लिखित शिकायत करिए समाधान हो जायेगा| उन्होंने लोकवाणी केन्द्रों द्वारा अधिक धन वसूली की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया और चेतावनी दी कि अगर कोई शिकायत मिली तो केंद्र बंद कर दिया जायेगा| मगर लेखपालो द्वारा जमकर की जा रही मनमानी और रिश्वत वसूली पर ये कहते रहे कि ये जाँच का विषय है इससे आपको क्या लेना देना| अब इन केन्द्रों की सेवाएं २०/- प्री आवेदन पर सम्पन्न होंगी|
lokvani 3
लोकवाणी केन्द्रों के संचालको ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर लेखपालो की कारगुजारियो और शुल्क वृद्धि की मांग का एक ज्ञापन भी ए दी एम को सौपा|