कहीं आजम खां के अपमान, तो कहीं चीन की घुसपैठ को लेकर पुतले फुंके

Uncategorized

FARRUKHABAD : देश में इस समय दो मुद्दों पर जमकर राजनीति चल रही है। एक चीनियों द्वारा भारत की सीमा में घुसपैठ करना तो वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां का अमेरिका में तलाशी लिये  जाने का। देश में दोनो मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर हैं। शहर में भी आये दिन इस पर आक्रोष व्यक्त हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने जहां आजम खां की तलाशी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का तो वहीं चीनी घुसपैठ को लेकर सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंक डाला।

[bannergarden id=”8″]sapaiसमाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में एकत्रित हुए सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां का अमेरिका में हुए अपमान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराकओबामा व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को दोषी ठहराया और टाउनहाल तिराहे पर दो पुतलों को एक साथ फूंककर आक्रोष व्यक्त किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष बबलू शाक्य, सचिव उसमान सिद्दीकी, सुरेन्द्र यादव, विष्णु शाक्य, इकबाल, महासचिव बंटी यादव, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]bholebabaशहर क्षेत्र के लालदरबाजे पर एकत्रित हुए जय भोलेबाबा कमेटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिन्दू जागरण मंच, हिन्दू युवा वाहिनी, यूथ अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंक दिया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि जिस तरह से चीन के सैनिक भारतीय सीमा में घुसकर चौकियां बना रहे हैं वह भारत की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्हं है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश की जनता में रोष व्याप्त हो गया है। लेकिन फिर भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनियागांधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। लालदरबाजे पर एकत्र हुए संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोनियागांधी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। चीनी घुसपैठियों को खदेड़ने की मांग की।

इस दौरान जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के अलावा अभिषेक बाथम, सरल त्रिवेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, शिवम मिश्रा, हिन्दू जागरण मंच के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, राकेश कटियार, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, मोनू कटियार, प्रयांस अवस्थी, राजकुमार मिश्रा, मनोज बाथम, दर्शन शर्मा, दीपक गुप्ता, नवनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।