एक बोला- प्रेमलीला में मगन था ड्राइवर, 20 फुट गहरी खाई में गिरी कार ने 3 पलटी खाई

Uncategorized

FARRUKHABAD: कमबख्त इश्क का भूत जब चड़ता है तब कुछ नहीं देखता| एक बोला चलती कार में चालक और चंद्रमुखी (काल्पनिक नाम) प्रेमलीला में खो गए होंगे| स्टीयरिंग से हाथ कब हट गए पता ही नहीं चला| दोपहर के सन्नाटे में कार ने नियंत्रण खोया और खाई में जा गिरी| मोहल्ले के लोगो ने मदद कर कार सीधी की, गाडी का शीशा तोड़ लड़का लड़की निकाले| मदद करने वालों में से किसी ने सलाह दी तो उल्टा उसी पर लाल पीले होने लगे|
1
मामला मंगलवार के दोपहर का| नगर के कादरीगेट से मसेनी की और जाने वाली सड़क सुनसान थी| कोई ट्रैफिक भी नहीं था| अचानक लकूला कंजड बस्ती के पास एक नयी चमचमाती कार सड़क से नीचे 20 फुट गहरी खायी में पलटी खाते दिखी| कंजड बस्ती के लोग भाग कर कार के पास पहुचे तो देखा कार में एक लड़का और एक लड़की अगली सीट पर है| कार का एसी चल रहा था और सभी शीशे बंद थे| आगे का शीशा टूट चुका था| मोहल्ले के लोगो ने तत्काल खिड़की का शीशा तोडा और लड़की को बाहर निकाला | इसी बीच कार चला रहा युवक भी कार से बाहर आ गया| कार सर के बल उलटी पड़ी थी|
2
देशी कच्ची शराब से उन्मुक्त लकूला के युवको ने भरपूर ताकत लगा कर कार को सीधा किया| मौका देख एक ने मुफ्त की सलाह देनी शुरू की- ऐसे कार काहे चलाते हो, घर जाकर प्यार व्यार कर लेते| कई मुह और कई बाते| दरअसल कार के पीछे एक साइकिल सवार आ रहा था| उसने कह दिया कि दोनों मुह में मुह चिपकाए थे| बस फिर क्या था| हकीकत किसी ने नहीं पूछी| ज़माने की सोच ही ऐसी हो चली है| भाई बहन भी तो हो सकते है| कोई रिश्तेदार भी तो हो सकते है| मगर शुरू हो गए एक तरफ से| मुसीबत हो तो हर कोई सलाह तो देता ही है और मौका जब रंगीन नजर आये तो कौन चूकता है| अब सन्नाटे में बिना भीड़ की सड़क पर कार जब बिना मतलब के खायी में गिरेगी तो लोग अनुमान तो लगायेंगे ही| कार के अन्दर क्या हुआ होगा इस पर बहस छिड़ गयी थी| छि-छि कैसी कैसी गन्दी गन्दी बाते लोग बोलने लगे थे| ये कर रहे होंगे, वो कर रहे होंगे| ये दर्द तो वही जान सकता है जिस पर बीतती है| बेचारी युवती!

[bannergarden id=”8″]
युवक कुछ लाल पीला हुआ तो कंजड़ो ने चौकी से पुलिस बुलाने की धमकी दे दी| ये खतरनाक हो सकता था| मौका अपने फेवर में न देख घायल अवस्था में दोनों से सरक जाना ही उचित समझा| मगर न जाने कहाँ से बिना बुलाये मेहमान आ गए, कुछ फोटो शोटो खीची और आपको पढ़ा गए|

[bannergarden id=”11″]