ईओ की मारपीट से आक्रोषित सफाईकर्मी हड़ताल की तैयारी में

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): नगर पंचायत कमालगंज में 18 अप्रैल को ईओ सर्वेश कुमार के साथ मारपीट की घटना को लेकर सफाईकर्मचारियों ने इकट्ठा होकर eo sarvesh kumarlockहड़ताल करने की रणनीति बनायी। लेकिन ईओ के समझाने पर कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की।

नगर पंचायत कमालगंज में ईओ व अध्यक्ष के बीच घमासान की स्थिति बनी हुई है। जहां एक तरफ अध्यक्ष के समर्थक ईओ पर आरोपों की झड़ी लगाने से नहीं चूक रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ईओ व नगर पंचायतकर्मी अध्यक्ष पर कार्यालय में ताला डालने जैसे कई अन्य आरोप लगा रहे हैं। जिससे दिन पर दिन दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा है।  शनिवार को सफाईकर्मचारियों ने ईओ की पिटायी के विरोध में हड़ताल करने की योजना बनायी। इसी बीच ईओ सर्वेश कुमार कुशवाह नगर पंचायत कार्यालय आ गये और उन्होंने कहा कि मैंने जिलाधिकारी से मिलकर सारे प्रकरण से अवगत करा दिया है। आप लोग काम करें। जिससे नगर में किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

[bannergarden id=”11″]

वहीं जब इस सम्बंध में जेएनआई ने ईओ सर्वेश कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष राजवेटी के कमरे में ताला पड़ा है। जिसकी कार्यालय में चाबी रहनी चाहिए। लेकिन वह चाबी को अपने घर पर रखती हैं। उनका एक प्राइवेट व्यक्ति पवन श्रीवास्तव कार्यालय खोलता है और तमाम तरीके के पेंशन फार्म भरे जाते हैं। जबकि ग्रामीण उन पर पेंशन के नाम पर वसूली का आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पर सपाई या बसपाई होने पर भी विवाद बना हुआ है।

[bannergarden id=”8″]