बम धमाके के विरोध में भाजपाइयों ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी ने बैंग्लौर में अपने कार्यालय के पास हुए आतंकी बम धमाके का जिम्मेदार केन्द्र सरकार को बनाया है। जिसके sanjay garg bjpचलते पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। जगह जगह सरकार के पुतले फूंके जा रहे हैं। जिसके चलते शहर में भी भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंक दिया और जमकर भड़ास निकाली।

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि कर्नाटक की राजधानी बैंग्लौर के मलेश्वरम के बीजेपी दफ्तर के पास १७ अप्रैल को प्रात: १0 बजकर 30 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ था। जिससे पूरा मलेश्वरम दहल गया था। धमाके में पांच पुलिस वाले भी घायलों की सूची में शामिल किये गये थे। ब्लास्ट भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल में हुआ था। कर्नाटक के गृह मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना का ठीकरा केन्द्र सरकार के सर फोड़ दिया। जिसके चलते पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

[bannergarden id=”11″]

शहर के लाल दरबाजा पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में भाजपाई एकत्रित हुए। इस दौरान श्री कटियार ने कहा कि केन्द्र सरकार का आतंकबाद पर नियंत्रण नहीं है। इसी बजह से आतंकबाद अपने पैर पसार रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मनमोहन सिंह का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डा० रजनी सरीन, मुकेश राजपूत, सत्यपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप भारद्धाज के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।