लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनंद आता है आज जन्मे लोगों को

Uncategorized
FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : अंक fighting girlज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

राशिफल 18 अप्रैल 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आप किसी पर भरोसा करने जा रहे हैं तो सतर्क रहिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 1 है. आय-व्यय बराबर रहेंगे। सुसंगति से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने आप को आजमाने का आज का दिन काफी अच्छा है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 32 है. प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपनी जानकारी को बढ़ाइए और अच्छी किताबे पढ़ना आज के काफी अच्छा रहेगा. आपका लकी रंग पिंक लकी नंबर 6 है. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने काम और कॅरियर पर ध्यान दीजिए, बेकार की बातों में मत पड़िए. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 12 है. कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी लकी है इसलिए चाहे तो आप चांस ले सकते हैं. आपका लकी ऑरेंज और लकी नंबर 39 है. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप काफी आराम कीजिए अपने आप को समय दीजिए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 21 है. संतान के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके रिलेशन में आपकी जानकारी और योग्यता काफी मदद कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 10 है. राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव की कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुरी आदतों पर संयम रखना होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपकी लाइफ में प्यार जैसी चीज आ सकती है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 1 है. धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। कार्यकुशलता में कमी आएगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज आपका दिन काफी हेक्टिक रहने वाला है इसलिए प्रोपर कार्यक्रम की जरूरत है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 23 है. सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके देखकर पता चलता है कि आपकी समस्या का हल निकलने वाला है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 9 है. दिन उत्साहवर्धक एवं मनोरंजनमयी रहेगा। कई दिनों के रुके कार्य पूर्ण होने के अवसर हैं। ऋण लेना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने दिमाग को खुला रखिए और भविष्य़ में क्या होने वाला है उसकी चिंता न करे. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 15 है. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके जीवन में कुछ सकारात्मक चीजे हो रही है इसलिए थोड़ा विश्वास रखिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 8 है. आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे।