भाजपा किसान मोर्चा ने उठायीं गन्ना किसानों की समस्यायें

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पहुंचकर गन्ना किसानों की kisan morchaसमस्यायें उठायी। जिन्होंने मांग की कि गन्ना किसानों के बकाये को तत्काल भुगतान किया जाये अन्यथा की स्थिति में उन्हें ब्याज दिया जाये।

भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि जनपद के किसानों का हजारों हेक्टेयर गन्ना अभी तक चीनी मिल कायमगंज व चीनी मिल रूपापुर द्वारा नहीं खरीदा गया है। जिससे किसान कर्ज में डूबकर बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। किसानों का गन्ना खरीदने की समुचित व्यवस्था तत्काल की जाये। चीनी मिलों द्वारा गन्ना न खरीद पाने की स्थिति में बर्बाद हो रहे किसानों को अपना गन्ना कही भी बेचने के लिए स्वतंत्र किया जाये। चीनी मिल कायमगंज व डीएससीएल चीनी मिल रूपापुर हरदोई पर फर्रुखाबाद के किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है इस बकाये का केन एक्ट के तहत ब्याज तत्काल भुगतान किया जाये।

[bannergarden id=”8″]

गन्ना किसानों का भुगतान होने तक कर्ज वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न रोका जाये। डीएससीएल चीनी मिल रूपापुर द्वारा गुतासी, नबावगंज आदि गन्ना क्रय केन्द्रों पर खरीद नहीं की जा रही है। तत्काल समय बद्ध पर्ची देकर गन्ने की खरीद शुरू करायी जाये। कर्ज लेकर तैयार गन्ने की काफी फसल शार्ट सर्किट से नष्ट हो गयी इसका सर्वे कराकर किसानों का उचित मुआवजा दिया जाये। गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली रोकी जाये दोषियों के विरुद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद न पाने से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाये।

[bannergarden id=”11″]

चीनी मिलों द्वारा पर्ची वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की गयी जिन किसानों का नाम मात्र गन्ना है उनके नाम कई कई पर्ची निकाली गयी। जबकि वास्तविक किसान गन्ना विक्री के लिए भटक रहे हैं। इसकी जांच कराकर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। गन्ना किसानों के हित में कल्याणकारी योजनायें प्रभावी ढंग से लागू की जाये। घोषणा पत्र के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ किया जाये तथा विद्युत आपूर्ति 18 घंटे की जाये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं को तत्काल निदान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान अशोक कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य रामरतन सिंह शाक्य, भास्करदत्त द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, राजेश्वर सिंह, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।