20 वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे वरिष्ठ सहायकों के खिलाफ पीडब्लूडी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Uncategorized

FARRUKHABAD : पी डब्लू डी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले लगभग आधा सैकड़ा कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में साफ तौर पर कहा गया कि जनपद में वरिष्ठ  सहायक पदों पर 15 से 20 वर्षों से जमे भ्रष्ट कर्मचारियों को pwdतत्काल हटाया जाये। जिसके साथ ही कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगे रखीं।

[bannergarden id=”8″]
लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने कहा कि 27 कर्मचारियों के वेतन विसंगतियां दूर की जायें, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण की जायें। कर्मचारियों का 7 प्रतिशत डीए का एरियर भुगतान किया जाये तथा पूर्व में मिले बोनस तथा डी ए की एनएससी तुरन्त दिलायी जाये। जिन कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकायें अभी तक नहीं बनी उन्हें बनाकर पूर्ण की जायें। तीन माह का कटा हुआ वेतन तुरन्त दिया जाये। कर्मचारियों को शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन वर्दी दिलायी जाये। कर्मचारियों को साइकिल भत्ता दिलाया जाये। कर्मचारियों को साइकिल भत्ता दिलाया जाये। कर्मचारियों का वेतन हर हाल में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक आहरित किया जाये। दैनिक एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों की जीपीएफ कटौती की जाये। कर्मचारियों को एसीपी लाभ दिलाया जाये आदि 13 मांगें रखीं।

[bannergarden id=”11″]

इसके अलावा कहा गया कि जनपद के रहने वाले दो वरिष्ठ सहायक 15 से 20 वर्षों से इसी जनपद में कार्यरत हैं एवं पूर्णतः भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिनको यथाशीघ्र मण्डल से बाहर स्थानांतरण की कार्यवाही की जाये। इस दौरान रहीश अहमद, जिलाध्यक्ष रामसेवक, देवेन्द्र सिंह, आदि के अलावा लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।