संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ट्रेन से कटी

Uncategorized

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नवदिया जिला जेल के निकट एक महिला अचानक संदिग्ध परस्थितियों में कट गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम train accidentकराया है।

बुधवार प्रातः नवदिया ग्राम के सामने एक महिला का शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। महिला का शव बुरी तरह क्षति विक्षत हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ अहमदाबाद एक्सप्रेस से तकरीबन 6 बजे महिला कट गयी। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के तकरीबन एक दर्जन से अधिक टुकड़े हो गये थे। महिला सफेद व लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी। उसके पास से दो ब्लाउज एक नीला व दूसरा सिलेटी रंग का था। एक सफेद रंग का स्वेटर पुलिस ने बरामद किया है। फतेहगढ़ कोतवाली के दरोगा प्रेमचन्द्र ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पोस्टमार्टम डा0 प्रदीप सिंह ने किया। पोस्टमार्टम में भी महिला की मौत की बजह ट्रेन से कटरा ही बतायी गयी है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]