अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

uदिनांक 6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 06 अप्रैल 2013, शनिवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप रोजाना के काम को छोड़कर कुछ अलग हटकर काम कीजिए. आपका लकी येलो और लकी नंबर 26 है. परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप मस्ती कर सकते हैं लेकिन थोड़ा फ्री रहने की भी कोशिश कीजिए . आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 29 है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

तनाव को दूर करने के कोशिश कीजिए और हो तो जिंदगी का आनंद लीकिए. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 12 है.अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी लकी है कुछ अलग काम कर सकते हैं. आपका लकी रंग पीच लकी नंबर 8 है. पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

कोई भी काम करने से पहले दो बार सोच आज के दिन . आपका लकी सफेद और लकी नंबर 33 है. व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपनी समस्या का हल निकालने के लिए खुद ही हल निकालने होंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 38 है. सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अपनी बिजी लाइफ के अलावा कुछ समय आप अपने लव को भी दें. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 15 है. प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताइए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 20 है. मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 23 है. कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। मानसिक द्वंद्व रहेगा। आर्थिक तंगी आ सकती है। परिवार में सुख-शांति होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान दीजिए और कुछ व्यायाम भी कर सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 35 है. आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा। शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन कुछ नया करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 1 है. आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपनी फैमली और दोस्तों को ज्यादा समय दे सकते हैं. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 31 है.