16 घंटे विद्युत आपूर्ति के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

Uncategorized

JAHANGANJ (FARRUKHABAD) : बीते तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अनशन पर बैठे जहानगंज क्षेत्र के ग्रामीणों का अनशन तुड़वाने के लिए बीती रात लगभग एक बजे एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद योगेन्द्र सिंह के प्रयास के बाद सुबह 11 बजे अनशन तोड़ susheel shakyaदिया। अधिशासी अभियंता सुभाषचन्द्र शर्मा ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया व आश्वासन दिया कि क्षेत्र में रोस्टिंग के अनुसार 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। जिसके 1 माह बाद अलग से दूसरा ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया जायेगा।

विदित हो कि जहानगंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की कमी से इस समय दो से तीन घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। जिसको लेकर तीन दिनों से शैलेन्द्र राजपूत व उदयबीर के अलावा अन्य कई ग्रामीण जहानगंज विद्युत फीडर पर अनशन पर बैठ गये थे। अनशन में हवा देने के लिए मुकेश राजपूत, रामबख्श वर्मा व अन्य कई भाजपाई भी पहुंचे थे। मामले को गंभीर होते देख बीती रात एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सुभाषचन्द्र शर्मा, जेई शिवकुमार यादव, एसओ अनूप कुमार तिवारी, हलका इंचार्ज कायम सिंह रात में लगभग एक बजे अनशन स्थल पहुंचे।
जिन्होंने कहा कि आप लोग अनशन तोड़ दो क्षेत्र में 8-8 घंटे के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जायेगी। जिसमें 8 घंटे जहानगंज विद्युत फीडर से व 8 घंटे सिरौंज विद्युत फीडर से आपूर्ति की जायेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

जिस पर अनशनकारियों ने कहा कि उन्होंने अनशन क्षेत्रीय जनता के साथ शुरू किया था। क्षेत्रीय जनता के सामने ही सुबह आकर बात की जायेगी। जिसके बाद एसडीएम सदर ने दबाव बनाया। एसडीएम ने कहा कि अनशन नहीं तोड़ेंगे तो अंदर करवा दूंगा। अनशनकारियों ने तुरंत ही रामबख्श वर्मा व अन्य नेताओं को फोन लगाया। जिसके बाद अधिकारियों ने सुबह अनशन खत्म करवाने की बात को मान लिया। सुबह तक अनशनकारी बैठे रहे।  सुबह पौने 11 बजे अधिशासी अभियंता एस सी शर्मा, जेई प्रदीप कुमार अनशन स्थल पहुंचे। पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा, पूर्व विधायक सुशील शाक्य सुशील शाक्य, दिनेशचन्द्र कटियार भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया।