बेनी का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है: समाजवादी पार्टी

Uncategorized

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के सुर एक बार फिर बिगड़ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा है। बेनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में 40 सीटें मिलेंगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मायावती 26 सीटें और बीजेपी को 10 सीटें मिलेंगी। बेनी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी को यूपी में सिर्फ 4 सीटें मिलेंगी, क्योंकि समाजवादी पार्टी को चार सीट ही चाहिए कंधा देने के लिए। बेनी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की अर्थी निकलेगी।
ramasre
बेनी के बयान पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के नेता राम आसरे कुशवाहा ने कहा है कि बेनी का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। उनके बयान को अपमानजनक बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा को शर्म आनी चाहिए। उनका मानसिक संतुलन बेहद ख़राब हो चूका है, वो भारत सरकार में मंत्री कैसे बने हैं? उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहद अपमान जनक बयान दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में सीटों का गणित भी नहीं पता। वो अपने बेटे को भी नहीं जीता पाए। उनकी बातों का संज्ञान मीडिया या किसी को भी नहीं लेना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार में ऐसे मंत्री हैं।

[bannergarden id=”8″]
वहीं समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने कहा कि जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस के कुछ मंत्रियों को गुरूर है। जनता उनको सबक सिखाएगी। जबकि कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा एक दूसरे के मित्र रहे हैं। इसलिए ऐसी बातें कहते रहते हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध है। लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेनी कभी मुलायम के मित्र नहीं रहे। उन्होंने बेनी के बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा कभी भी मुलायम सिंह यादव के मित्र नहीं रहे हैं। बेनी के बातों का कौन जबाव देगा? उनका कोई स्तर नहीं है। वो इस तरह के बयान देने के मास्टरमाइंड हो चुके हैं।

[bannergarden id=”11″]