समाजवादी एम्बुलेंस की टक्कर से बालक घायल

Uncategorized

accidentFARRUKHABAD : दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाली समाजवादी एम्बुलेंस की टक्कर लगने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एम्बुलेंस चालक घायल बालक को छोड़कर एम्बुलेंस भगा ले गया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एम्बुलेंस खड़ी कर दी। [bannergarden id=”8″]

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बिजौरी निवासी जयपाल सिंह अपने पुत्र व पत्नी के साथ सिविल लाइन में रह रहे हैं। जयपाल विद्युत विभाग में नौकरी करते हैं। सुबह उनका सात वर्षीय पुत्र अंकुर घर से बाहर खेल रहा था तभी कमालगंज क्षेत्र के कुन्दन नगला निवासी गीता पत्नी सुनील को लेकर एम्बुलेंस संख्या यूपी 41जी/830 तेज रफ्तार से वहां से गुजरी। एम्बुलेंस की चपेट में किसी तरह से अंकुर आ गया। जिससे अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस चालक घायल बच्चों को छोड़कर वहां से भाग गया। जिसके बाद एम्बुलेंस को उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खड़ा कर दिया। एम्बुलेंस शिवाली चला रहे थे। जिनके साथ एम्बुलेंस जिला प्रभारी योगेन्द्र सिंह के अलावा ईएमटी करुणाशंकर ambulenceभी साथ रहे। [bannergarden id=”11″]

घर में ट्रैक्टर घुसने से तीन घायल

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट निवासी मुकुल पाण्डेय के घर पर अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर बीती रात घुस गया। जिससे उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल  हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवा गया। मुकुल पाण्डेय अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात तकरीबन ढाई बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर मकान में घुस गया। जिससे सात वर्षीय पुत्र उपेन्द्र, नौ वर्षीय पुत्री माधुरी, 12 वर्षीय पुत्री द्रवी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो बच्चों को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।