युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष व महासचिव में नोकझोंक

Uncategorized

congressFARRUKHABAD : युवा कांग्रेस के लोकसभा व विधानसभा चुनाव मतगणना का कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभाभवन में शुरू किया गया। जिसमें मतदान में गड़बड़ी की बात को लेकर नवनिर्वाचित लोकसभा महासचिव दीप्ती सिंह व अध्यक्ष शुभम तिवारी के बीच नोकझोंक हो गयी। समर्थकों ने जैसे तैसे मामले को रफा दफा कराया। लेकिन उसके बाद भी दीप्ती सिंह सामने नहीं आयी।

नवभारत सभाभवन में जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभ अध्यक्ष् व पदाधिकारियों का चुनाव होना था। उसके लिए चुनाव अधिकारी शहादत अंसारी के अलावा सुमित सिंह व नूर आलम सभाभवन पहुंचे व चुनाव प्रक्रिया को गति प्रदान करायी। इस दौरान सदर विधानसभा में संघर्ष मिश्रा को 85 मत, अंकित दीक्षित को 26, शाबिर हुसैन को 17 व मोहित शुक्ला को 16 मत मिले। जिसके आधार पर सर्वाधिक मत पाने वाले संघर्ष मिश्रा को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया तो अंकित दीक्षित उपाध्यक्ष पद पर पहुंचे। मोहित व शाबिर को महासचिव बनाया गया।

[bannergarden id=”8″]

वहीं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जिसमें मोहम्मद शारिक 30 मत पाकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर पहुचु तो वहीं अंकुर ने 22 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। 12 मत लेकर स्मृति महासचिव पद पर पहुची। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सत्यप्रकाश तिवारी 19 मत पाकर अध्यक्ष पद पर काबिज हए। अन्य किसी पदके लिए पर्चा नहीं भरा गया। कायममगंज विधानसभा  क्षेन में क  किसीन ने भी पर्चा नहीं भरा।

लोकसभा युवा कांग्रेस लोकसभा चुनाव मं शुभम तिवारी ने सर्वाधिक 143 मत पाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया वहीं वरुण त्रिपाठी ने 32 मत पाकर लोकसभा प्रत्याशी के उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। दीप्ती सिंह व सालिद उस्मानी क्रमश: 29 व 27 मत पाकर लोकसभा महासचिव पद पर काबिज हुए।

चुनाव होने के समय भोजपुर  के एक प्रत्याशी के समर्थन में गयी नव निर्वाचित महासिचव दीप्ती सिह ने उस समय मतदान की पारदर्शिता पर प्रशनचिन्हं लगा दिया जब उन्हें अपने प्रतिद्धिन्दी से कम मत मिले। जिसको लेकर दीप्ती सिंह व नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभम तिवारी के बीच कहासुनी हो गयी। दीप्ती सिंह नाराज होकर सभाभवन के बाहर आ गयीं। चुनाव जीतने के बाद हुए फोटो शेशन में भी दीप्ती सिंह की नाराजगी साफ दिखायी पड़ी। न ही वह फोटो शेशन में शामिल हुईं। इस सम्बंध में दीप्ती सिंह से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ था।

इस सम्बंध में कांग्रेस नेता डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि चुनाव में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। कुछ मतभेद जरूर हुआ था। जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।